:- अमित सिंह की रिपोर्ट!
बाढ़ अनुमंडल के घोसवरी थाना अंतर्गत तार-तार गांव में सोमवार के दिन मछली पालन के विवाद को लेकर सुनील साहनी नामक व्यक्ति की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई! गोलीबारी की घटना के बाद मृतक सुनील साहनी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई,बाद में पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है,परिजनों ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति के द्वारा तालाब में जहर दे देने से बड़े पैमाने पर मछली मर गई थी जिसके बाद से यह विवाद हुआ था। जहर देने की घटना को लेकर सुनील साहनी ने इसकी लिखित शिकायत थाना में की थी, जिसको लेकर गांव के ही रुदल साहनी ने गोली मार कर सुनील साहनी की हत्या कर दी। पुलिस अभी मामले की छानबीन में जुट गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है।




