सांसद राकेश सिन्हा ने बेगुसराय मामले के लिये प्रशासन को कोसा

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगुसराय बिहार

बेगूसराय में होली की रात एक पक्ष द्वारा तीन लोगों को चाकुओं से गोद कर घायल कर दिया गया है। सदर अस्पताल में भर्ती घायलों से राज्य सभा सांसद राकेश सिन्हा ने मुलाकात की। राकेश सिन्हा ने रजौड़ा और बरौनी की घटना को लेकर जिला प्रशासन पर हमला बोला। राकेश सिन्हा ने कहा कि यह प्रशासन की विफलता है कि जो लोग समाज में सदियों से रहते हैं उस गांव में रहने में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। बेगूसराय में भारत के सामने एक मिसाल था कि राजौरा में पचासी परसेंट लोगों ने दो बड़े पदों पर मुखिया और सरपंच पर दोनों को 15% आबादी वाले लोगों को जीता दिया, यह उदाहरण बनने के बदले समाज को संप्रदायिकता में मिला दिया। उस समाज के लोगों से पूछते हैं कि वह सभी से मिलकर क्यों नहीं शांति व्यवस्था करते हैं। राकेश सिन्हा ने नीतीश सरकार से अपील की है कि जिला प्रशासन को निर्देश दें कि कार्रवाई करने में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करें। कानुन जो भी हाथ में लेता है वह समाज का दुश्मन है सांप्रदायिकता फैलाने की कोशिश करता है वह समाज का दुश्मन है मुट्ठी भर लोगों के कारण जो शहर में आग लगा देना चाहते हैं संप्रदायिकता भड़का रहे हैं चाहे राजोड़ा की घटना हो चाहे बरौनी की घटना हो ऐसी घटना को अंजाम देने वालों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। नीतीश कुमार से अपील करता हूं कि जिला प्रशासन को निर्देश दें कि ऐसे किसी भी अपराधी को नहीं छोड़ें जो सांप्रदायिकता फैलाने का काम करते हैं।
बाईट- राकेश सिन्हा, राज्य सभा सांसद

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें