अनिल शर्मा
होली खेलने के बाद तालाब में नहाने के दौरान दो बालक की मौत
नवादा: रोह थाना के शेखपुरा गांव में दो बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई,इसकी खबर जैसे गाँव के लोगो को मिला कि गांव सन्नाटा पसर गया,परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल है,बताया जा रहा है कि शेखपुरा गांव निवासी किशोरी यादव का आठ वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार और सुरेंद्र यादव का पुत्र सुमित कुमार की मौत तालाब में डूबने से हो गई, दोनो बच्चा होली खेल रहा था खेलते खलते गांव के बगल तालाब में नहाने चला गया,इसी बीच नहाने के दौरान डूबने से दोनो की मौत हो गई, जहां पूरे गांव में होली चल रहा था तभी घटना की सूचना मिलते ही मातम में बदल गया, जानकारी के अनुसार पुलिस पहुचने के पहले ही मृत दोनो बालक की परिवार वालों ने दाह संस्कार कर दिया था,घटना की सूचना पुलिस देर से दी गई थी।




