:- रागिनी शर्मा
रविवार के दिन बाढ़ के पोस्ट ऑफिस गंगा घाट पर मलाही गांव के चार युवक गंगा स्नान करने के लिए गंगा घाट पर पहुंचा फिर नाव के माध्यम से गंगा नदी के बीच वाले दियारा एरिया पर चला गया जहां स्नान करने लगे गंगा नदी में तेज धार के बीच दो युवक मोबाइल में सेल्फी लेने के क्रम में धीरे-धीरे गंगा नदी के बीच धार में जाने लगा इस दौरान अचानक अधिक पानी मे समा गया जिसे बचाने के लिए दो युवक और कूद पड़ा और सभी चारों युवक डूबने लगा वहीं पर खड़ा एक ही व्यक्ति के द्वारा दो युवक को किसी तरह बाहर तो निकाल लिया गया लेकिन 25 वर्षीय बृजेश कुमार और 24 वर्षीय राजेश कुमार को नहीं निकाला जा सका और वह गंगा के गोद में समा गया।
घटना की जानकारी जब परिजनों को दी गई तो प्रशासन युवक की खोजबीन में जुट गई है, करीब 2 घंटे का वक्त गुजर जाने के बावजूद भी दोनों युवक का कोई अता पता नहीं चला है, स्थानीय गोताखोर और मछुआरों के द्वारा युवक की खोजबीन जारी है वहीं प्रशासन के द्वारा एसडीआरएफ की टीम को भी खोजबीन करने के लिए बुलाया गया है गंगा घाट पर परिजनों और ग्रामीणों का भारी भीड़ लगा हुआ है ।




