ऋषिकेश की रिपोर्ट
नालंदा : दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक डकैती कांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, 5 लाख कैश हथियार और कारतूस के साथ 3 बदमाश गिरफ्तार
एंकर–नालंदा जिले के नालंदा थाना क्षेत्र के बड़गांव स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में पिछले 9 मार्च को दिनदहाड़े हुए डकैती कांड का पुलिस उद्भेदन कर दिया है। एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दीपनगर थाना क्षेत्र के साठोपुर गांव में हथियार से लैस होकर कुछ बदमाश अपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इसी सूचना पर गठित विशेष टीम ने घेराबंदी कर छापेमारी की । पुलिस को देखते ही बदमाश भागने लगे पुलिस के जवान ने खदेड़ कर तीन बदमाशों को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। जबकि 4 बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।
एसपी ने बताया कि यह सभी अपराधी कर्मी पहली बार घटना को अंजाम दिया है। जिसमें लाइनर की भूमिका में मोहित कुमार तो वहीं मास्टरमाइंड की भूमिका में गुड्डू कुमार एवं मोहित कुमार शामिल था। गिरफ्तार अपराधकर्मियों से गहराई से पूछताछ करने में अभियुक्तों ने बैंक डकैती कांड में संलिप्तता स्वीकार की जिसकी निशानदेही पर बैंक डकैती के कुल 5 लाख 2 हजार रुपए बरामद किया गया। बैंक कर्मी के अनुसार 7.68 लाख की डैकती हुई थी।
बाइट।अशोक मिश्रा एसपी नालंदा
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




