कारा सुरक्षा एवं व्यवस्था से संबंधित बैठक आयोजित!

SHARE:

सचिन केजरीवाल की रिपोर्ट

साहिबगंज

आज मंगलवार को उपायुक्त राम निवास यादव की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में कारा सुरक्षा तथा कारा के आंतरिक व्यवस्थाओं से संबंधित बैठक आयोजित की गयी। बैठक के दौरान राजमहल कारा में सिक्योरिटी ऑडिट पर चर्चा की गई। इस दौरान राजमहल कारा में निर्माण होने वाले 10 शौचालय की स्थिति की समीक्षा की गई। बताया कि शौचालय मरम्मती कार्य पूर्ण हो चुका है साथ ही राजमहल कारा में पीसीसी एप्रोच रोड, चार दिवारी निर्माण आदि कार्य भी पूर्ण हो गया है। राजमहल कारा हेतु संतरी पोस्ट निर्माण की समीक्षा की गई। इस दौरान साहिबगंज मंडल कारा के व्यवस्थाओं की समीक्षा की जहां कारा में लगे सीसीटीवी की वस्तुस्थिति की जानकारी ली। इसी संबंध में बताया कि सीसीटीवी अधिष्ठापन कार्य पूर्ण हो गया एवं सभी सीसीटीवी सुचारू रूप से चलायमान हैं।मंडल कारा में 100 बंदी बैरक पुनरीक्षण का प्राक्कलन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त ने पूर्व की बैठक में कारा में लगे सोलर लाइट की जानकारी लेते हुए ख़राब सोलर लाइट को तत्काल ठीक करने का निर्देश दिया था जिसके आलोक में सभी सोलर लाइट ठीक करा दिए गए हैं एवं ख़राब पड़े चापाकल की मरम्मती कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके अलावे मंडल कारा एवं उप कारा राजमहल का औचक निरीक्षण से संबंधित समीक्षा की गई एवं संबंधित पदाधिकारी को इसका औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया। बैठक में उपायुक्त के अलावे पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा, उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार, अनुमंडल पदाधिकारी सहिबगंज मिथलेश झा,अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल रोशन सिविल सर्जन डॉ अरविंद कुमार डीसीएलआर जयवर्धन कुमार, अधीक्षक मंडल कारा सहिबगंज एवं उप कारा राजमहल, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, पेयजल स्वच्छता विभाग एवं अन्य उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment