ब्यूरो रिपोर्ट
उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित
दुमका
आज सोमवार को उपायुक्त की अध्यक्षता में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के प्रबंधन समिति की बैठक की गई। बैठक में जिले में डीएमएफटी फंड की राशि से कई प्रस्तावित योजनाओं पर सहमति प्राप्त कर उसे कमेटी के समक्ष पारित किया गया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सबसे पहले प्रबंधकीय समिति के पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में हुए कार्यों की जानकारी ली।
उपायुक्त ने डीएमएफटी निधि से ली गई योजनाओं के संबंध में समिति के अन्य सदस्यों के साथ चर्चा करने के उपरांत महत्वपूर्ण निर्णय लिए। वही उपायुक्त ने बैठक के दौरान डीएमएफटी के तहत जिले के अलग-अलग प्रखंडों में संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए ससमय कार्य संपन्न कराने का निर्देश दिया। साथ ही डीएमएफटी अंतर्गत संचालित योजनाओं की मॉनिटरिंग हेतु संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक, वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, जिला खनन पदाधिकारी, सिविल सर्जन आदि उपस्थित थे।




