बेगुसराय:- दस वर्षीय बच्चे को स्कोर्पियो ने कुचला,मौत के बाद बवाल!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय बिहार

बेगूसराय में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने सड़क किनारे 10 वर्षीय बच्चे को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से नाराज लोगों ने शव के साथ गढ़पुरा- मंझौल सड़क को जाम कर दिया है। घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के गढ़पुरा मंझौल पथ के सकरा गांव के निकट की है। बताया जाता है कि राम विजय यादव का 10 वर्षीय पुत्र विकी कुमार घर के पास सड़क किनारे खड़ा था तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने उसे रॉन्ग साइड में जाकर कुचलते हुए फरार हो गया। इस घटना में विक्की कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। इस घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने शव के साथ गढ़पुरा मंझौल पथ को जाम कर दिया है। स्थानीय लोगों ने मृतक परिवार को जहां मुआवजे की मांग की है वहीं स्कार्पियो चालक को गिरफ्तार करने की मांग कर रहें हैं। घटना की सूचना पर गढ़पुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।

Join us on:

Leave a Comment