ब्यूरो रिपोर्ट
दोनों पक्षों की उपस्थिति नहीं होने के कारण एक मामले का नहीं हो पाया निष्पादन
दुमका
आज रविवार को अनुमंडल पुलिस पदअधिकरी नूर मुस्तफा अंसारी के निर्देशानुसार महिला थाना प्रभारी प्रियांका कुमारी तथा महिला कोषांग के सदस्यों की उपस्थिति में महिला थाना दुमका में महिला कोषांग की बैठक आयोजित की गई|मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी प्रियंका कुमारी ने बताया कि कुल 4 मामलों में दोनो पक्षों को नोटिस दिया गया था |जिसमें एक मामले में दोनों पक्षों की उपस्थिति नहीं होने के कारण मामले का निष्पादन नही किया जा सका बाकी तीन मामलों में दोनो पक्षों में समझौता कराया गया।पहला मामला अमारून बीवी पति करीम भट्ट पता आज चंदाडीह लखनपुर थाना नारायणपुर जिला जामताड़ा बनाम करीम भट्ट पता चंदडीह लखनपुर जामताड़ा,दूसरा मंजू किस्कू पिता शिवलाल किस्कू पता अमरपुर थाना नगर जिला गोड्डा बनाम स्टीफन मुर्मू पिता मुनि मुर्मू पता पोखरिया थाना रामगढ़ जिला दुमका एवं तीसरा शिल्पी देवी पति दीपक कपरी घर हरनाकुंडी थाना मुफ्फसिल जिला दुमका बनाम दीपक कापरी पिता पांडव कापरी पता हरनाकुंडी थाना मुफ्फसिल जिला दुमका मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया|
मौके पर थाना प्रभारी प्रियांका कुमारी,डॉक्टर बबिता कुमारी अग्रवाल,शैलेन्द्र सिन्हा,स अ नि रूनम श्रीवास्तव,स अ नी कल्याणी देवी,स अ नी सुकमणि,महिला हवलदार होपन्मय मुर्मू एवं महिला हवलदार निर्मला देवी उपस्थित रही|




