:- ब्यूरो रिपोर्ट
शिकारीपाड़ा में आवंटित कोल ब्लॉक के विरोध में बीस गांवों के महिला पुरुषों ने किया विरोध प्रदर्शन
परंपरागत हथियारों से लैस ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए लगाएं उत्तेजक नारे
कहा जो हमारी जमीन की तरफ देखेगा उसकी आंख निकाल लेंगे, जान ले लेंगे जमीन नहीं देंगे
शिकारीपाड़ा(दुमका)
प्रखंड अंतर्गत कोल कंपनियों को आवंटित कोल ब्लॉक के विरोध में आज रविवार को सिमानीजोर गांव में प्रभावित लगभग 20 गांवों के ग्रामीण पुरुष महिलाओं ने परंपरागत हथियारों के साथ बैठक कर विरोध प्रदर्शन किया| बैठक में उपस्थित ग्रामीण आक्रोशित होकर नारा लगा रहे थे कि जो हमारी जमीन की तरफ देखेगा उसकी आंख निकाल लेंगे जान ले लेंगे जमीन नहीं देंगे। ज्ञात हो कि प्रखंड अंतर्गत जमरूपानी बेस के 24 मौजा में उत्तर प्रदेश विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड कंपनी के साथ सरकार ने एमओयू किया है,वही चिचरों पाटो सीमल बेस के 14 मौजा में पीसीएल कंपनी के साथ एमओयू किया गया है,जिसका यहां के ग्रामीण पुरजोर विरोध कर रहे हैं |विरोध सभाओं में पूर्व में जिला परिषद अध्यक्षा जोयेस बेसरा भी शामिल हो चुकी हैं| अभी 4 दिन पूर्व उत्तर प्रदेश विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के अधिकारी प्रशासनिक अधिकारियों के संग मानचित्र के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर चुके हैं|कंपनी जल्द से जल्द कोयला उत्खनन करने के लिए प्रयासरत हैं जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे हैं|उनका कहना है कि जो भी अधिकारी विधायक सांसद कंपनी का समर्थन करेंगे उसका ग्रामीण विरोध करेंगे। आज की बैठक में सीमानी जोर, कौड़ी, गढ़ढोलकाटा, आम चूआ, मकड़ा पहाड़ी, सरस डगाल, जामुन पानी, शहर बेरा ,रनई पहाड़ी, चिरूडीह सहित 20 गांवों के महिला पुरुषों ने परंपरागत हथियार के साथ हिस्सा लेकर विरोध प्रदर्शन किया।




