मोकामा:-बुझ गया तीन घरों का चिराग, तीनों बच्चों का शव बरामद

SHARE:

:- अमित सिंह की रिपोर्ट

मोकामा दिन के दस बजे गंगा स्नान के दौरान डूबे तीनों बच्चों का शव बरामद कर लिया गया है।
बेगुसराय के सिमरिया से 9 सदस्यीय गोताखोरों की टीम ने आकर काफी मशक्कत से शवों को ढूंढा और बाहर निकाला।
उल्लेखनीय है कि सुबह दस बजे के आसपास सूरज, रॉकी और हर्ष अपने अन्य तीन साथियों के साथ गंगा स्नान को गया था, जहाँ तीनों की डूबने से मौत हो गई थी, जबकी बाकी 3 साथी बच गए थे।
बताया जाता है कि रॉकी और हर्ष दोनो अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था, इस हादसे से पूरे शहर में चीत्कार मचा हुआ है।

Join us on:

Leave a Comment