:- अमित सिंह की रिपोर्ट
पुराने साथियों से मिलने बाढ़ पहुँचे मुख्यमंत्री!
निजी यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बाढ़ अनुमंडल में बाढ़ प्रखंड अथमलगोला प्रखंड,बेलछी प्रखंड और बख्तियारपुर प्रखंड में कई स्थानों पर रुके, जहां वे सैकड़ों लोगों से मिले।
पिछले 2 दिनों से मुख्यमंत्री तत्कालीन बाढ़ लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं, मुख्यमंत्री ने इसे निजी कार्यक्रम बताया उन्होंने कहा कि मुझे अत्यंत प्रसन्नता है कि बाढ़ ने मुझे 5 बार आप सबने मुझे लोकसभा भेजा। एमपी बनाया, इस चीज को मैं मरते दम तक नहीं भूल सकता हूं। जो सम्मान मुझे बाढ़ ने दिया है वो मैं कभी नहीं भूल सकता।
और मुझे जो कुछ बन पड़ेगा मैं बाढ़ के लिए करूंगा।
बाढ़ को जिला बनाने की लंबे वक्त से मांग उठ रही है तो आपलोग चिंता ना करें बाढ़ को जिला भी बनाया जाएगा।
Byte:- सीएम




