समाजसेवियों और चिकित्सकों के बीच होली मिलन समारोह!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगुसराय बिहार

बेगूसराय में दो सालों के कोरोना के बाद इस बार होली की खुमार अभी से ही शुरू हो गई है। शहर के पन्हास गार्डन में समाजसेवियों और डॉक्टरों ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। दरअसल मॉर्निंग वॉकर संघ के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जहां डॉक्टर समाजसेवी बुद्धिजीवी और शिक्षाविदों ने हिस्सा लिया। आप तस्वीरो में देख सकते हैं कि किस कदर लोग एक दूसरे को अबीर लगाकर होली का आनंद ले रहे हैं। इस दौरान गीत संगीत के साथ लोगों ने जमकर डांस कर होली का जश्न मनाया। बताते चलें कि पिछले 2 साल से कोरोना की वजह से होली का जश्न लोग नहीं मना पा रहे थे इस बार होली के पहले से ही ना सिर्फ होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है बल्कि लोग अभी से ही होली के गानों पर जमकर डांस कर होली का लुफ्त उठा रहें हैं। इस मिलन समारोह में शहर चिकित्सक डॉक्टर नलिनी रंजन सिंह, डॉ मुरारी सिंह, चमथा कॉलेज के प्राचार्य अशोक कुमार सिंह अमर समेत कई बुद्धिजीवी समाजसेवियों ने हिस्सा लिया।

Join us on:

Leave a Comment