सचिन केजरीवाल की रिपोर्ट
बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर लगाया खनिज संपदा की लूट में शामिल होने का आरोप
कहा वर्तमान सरकार में राज्य की कानून व्यवस्था चौपट,हर तरफ लूट खसोट
साहिबगंज
राज्य में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं समेत विभिन्न ज्वलंतशील मुद्दों को ले कर आज शनिवार को भाजपा द्वारा एक दिवसीय महाधरना कार्यक्रम का आयोजन साहिबगंज के रेलवे परिसर में किया गया| जिसमे वर्तमान हेमंत सरकार और राज्य की वर्तमान व्यवस्था को ले कर राज्य सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए गए|महाधरना कार्यक्रम में साहिबगंज की महिला पुलिस अधिकारी रूपा तिर्की समेत हाल- फिलहाल अन्य अधिकारियों की संदिग्ध मृत्यु और संबंधित मामले की जांच प्रक्रिया को लेकर भी वर्तमान सरकार को आड़े हाथों लिया गया| महाधरना कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर खनिज संपदा की लूट में शामिल होने का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में राज्य की कानून व्यवस्था चौपट हो गई है|हर तरफ लूट खसोट मची हुई है| वर्तमान सरकार 1932 खतियान और भाषा विवाद को जन्म दे कर लोगों के मन में एक दूसरे के प्रति दरार डालने का काम कर रही है,समाज में नफ़रत फैला रही है हेमंत सरकार| जिन मुद्दों, जिन वादों के साथ सरकार सत्ता में आई थी उन्हे अब सरकार भूल चुकी है और राज्य के भोले भाले लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है। उन्होंने प्रदेश में दलितों के उत्पीड़न को ले कर भी चर्चा की|तालझारी में पिछले दिनों पुलिस हिरासत में हुई देबू तुरी की मौत का जिक्र करते हुए वर्तमान कानून व्यवस्था को निशाने पर लेते हुए राज्य सरकार को इसका जिम्मेदार ठहराया||बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार को जम कर कोसते हुए कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है| महाधारना में बाबूलाल मरांडी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू एवं राजमहल विधानसभा के विधायक अनंत ओझा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। बताते चलें कि जहां महाधरना कार्यक्रम में शामिल होने साहिबगंज पहुंचे भाजपा नेताओं का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं समेत दूरदराज के ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया|




