बेगूसराय:- एंबुलेंस की ठोकर से बाइक सवार की मौत!

SHARE:

प्रशान्त कुमार रिपोर्ट

बेगुसराय बिहार

बेगूसराय में एंबुलेंस की ठोकर से घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के हरपुर गांव के निकट एनएच 31 की है। बताया जाता है कि वीरपुर थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव निवासी 58 वर्षीय मोहम्मद मुस्लिम आलम अपने एक साथी के साथ बेगूसराय से दवा खरीद कर बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान शुक्रवार की शाम हरपुर गांव के निकट तेज रफ्तार एंबुलेंस ने ठोकर मार दी जिसमें मोहम्मद मुस्लिम आलम गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया इलाज के दौरान आज सुबह मोहम्मद मुस्लिम आलम की मौत हो गई । मौत की जानकारी पर सिंघौल थाना पुलिस अस्पताल पंहुच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है। घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।
बाईट- मृतक के पुत्र

Join us on:

Leave a Comment