साहिबगंज:- एक दिवसीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन!

SHARE:

सचिन केजरीवाल की रिपोर्ट

कृषि प्रदर्शनी का उद्देश्य सरकार द्वारा कृषकों के हित में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच हर किसान तक पहुंचाना

साहिबगंज

आज संयुक्त कृषि भवन साहिबगंज में आयोजित एक दिवसीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी का उद्घाटन उपायुक्त रामनिवास यादव द्वारा किया गया। इस कृषि मेले में आए किसानों कृषि विभाग से जुड़े कर्मियों एटीएम, बीटीएम एवं केवीके के वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए उपायुक्त राम निवास यादव ने कहा कि कृषि मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का उद्देश्य सरकार द्वारा कृषकों के हित में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच हर किसान तक पहुंचाना है|हर किसान खेती की नई तकनीकों को जाने खेती से जुड़ी योजनाओं को जाने और इसका लाभ ले| कृषि उपकरणों के विषय से अवगत हों कृषि के लिए नए उपकरण एवं इनके उपयोगिता विषय में जागरूक हो| खाद बीज से संबंधित अपनी समझ और सोच को और विकसित करें।उन्होंने कहा कि सभी किसान ड्रिप इरिगेशन तकनीक से अवगत हो ताकि कम से कम सिंचाई में भी अच्छी फसल उगाई जा सके। इसके अलावा सिंचाई के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही योजनाओं के विषय में भी किसान जागरूक हो ताकि वह अपने खेतों में अच्छी सिंचाई की व्यवस्था करते हुए सब्जी फल आदि किस क्षेत्र में भी उन्नति कर सकें। इस बीच उन्होंने बताया कि साहिबगंज जिले में डेयरी प्लांट खुल गया है एवं दो बीएमसी का डेयरी प्लांट सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है जबकि दो बीएमसी डेरी प्लांट और खोला जाएगा जिससे जिले के दुग्ध उत्पादक किसान अपने दूध को सही मूल्य पर बेच सकेंगे इसका सीधा फायदा जिले वासियों और जिले के किसानों को होगा। मौके पर पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी मेहनत से पूरे देश के थाली में रोटी आती है आप किसान सबसे बड़े सेवक हैं हमें अन्य उपलब्ध कराने के लिए आपको प्रणाम एवं आपका धन्यवाद।

Join us on:

Leave a Comment