ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद
शिकारीपाड़ा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को स्वयं यह ज्ञान नहीं है कि वह किस पद पर पदस्थापित हैं
सूचना का अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी में खुद को बताया प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिकारीपाड़ा
शिकारीपाड़ा(दुमका)
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिकारीपाड़ा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुलदीप सिंह ठाकुर को स्वयं यह ज्ञान नहीं है कि वे किस पद पर पदस्थापित हैं|मामला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिकारीपाड़ा अंतर्गत पदस्थापित चिकित्सकों की जानकारी के संबंध में सूचना अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गई सूचना से स्पष्ट होता है। उपलब्ध कराई गई सूचना में यह लिखा गया है कार्यालय प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिकारीपाड़ा दुमका प्रेषक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिकारीपाड़ा पत्रांक 172 दिनांक 28- 2-22। जबकि शिकारीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिकारीपाड़ा बोलकर कोई भी स्वास्थ्य केंद्र है ही नहीं |प्रखंड अंतर्गत प्रखंड मुख्यालय में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिकारीपाड़ा के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मलूटी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धनघरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरस डगाल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजबाध ही है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुलदीप सिंह ठाकुर द्वारा पदस्थापित चिकित्सकों की सूची के अनुसार डॉ मुकेश कुमार चिकित्सा पदाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिकारीपाड़ा 5 मई 2016 से डॉ कुलदीप सिंह ठाकुर दंत चिकित्सा पदाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिकारीपाड़ा 30 अगस्त 2018 से डॉ मनोज हंसदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिकारीपाड़ा 14 अगस्त 2021 से डॉ गौरव भीम मुर्मू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मलूटी 8 जनवरी 2021 डॉक्टर इंद्रदेव किसकु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरस डगाल 9 जनवरी 2021 से डॉ उमेश उरांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिकारीपाड़ा 7 फरवरी 2017 से डॉक्टर विक्की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धान घरा 29 जनवरी 2018 से डॉ दयानंद दास आरबी एसके चिकित्सा पदाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिकारीपाड़ा 30 जनवरी 2018 से डॉ मिथिलेश आयुष चिकित्सा पदाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिकारीपाड़ा 4 फरवरी 2020 से पदस्थापित हैं। जिसमें डॉ मनोज हंसदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुंदर पहाड़ी गुड्डा में 1 फरवरी 2022 से प्रतिनियुक्ति पर हैं तथा डॉक्टर इंद्रदेव किसकु 31 अगस्त 2021 से फूलों जानो मेडिकल कॉलेज दुमका में प्रतिनियुक्ति पर हैं। डॉ उमेश उरांव 19 दिसंबर 2020 से लगातार अनुपस्थित हैं वही डॉक्टर विक्की भी 21 मई 2021 से लगातार अनुपस्थित हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिकारीपाड़ा में पदस्थापित चिकित्सकों का कार्यपालिका प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुलदीप सिंह ठाकुर के अनुसार एक सोमवार को प्रातः 9:00 से 3:00 तक डॉ गौरव भीम मुर्मू 3:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक डॉ मुकेश कुमार एवं रात्रि 9:00 बजे से सुबह 9:00 बजे तक डॉ मिथिलेश कुमार मंगलवार को प्रातः 9:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक डॉ मुकेश कुमार 3:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक डॉ गौरव भी ममुर्मू रात्रि 9:00 बजे से सुबह 9:00 बजे तक डॉक्टर दयानंद दास बुधवार को सुबह 9:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक डॉ गौरव भीम मुर्मू शाम 3:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक डॉ मुकेश कुमार रात्रि 9:00 बजे से सुबह 9:00 बजे तक डॉक्टर मिथिलेश कुमार गुरुवार को प्रातः 9:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक डॉ मुकेश कुमार शाम 3:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक डॉ गौरव भीम मुर्मू रात्रि 9:00 से सुबह 9:00 तक डॉ दयानंद आप शुक्रवार को सुबह 9:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक डॉ गौरव भी मुर्मू शाम 3:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक डॉ मुकेश कुमार रात्रि 9:00 बजे से सुबह 9:00 बजे तक डॉक्टर मिथिलेश कुमार शनिवार को प्रातः 9:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक डॉ मुकेश कुमार शाम 3:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक डॉ गौरव भीम मुर्मू रात्रि 9:00 बजे से सुबह 9:00 बजे तक डॉक्टर दयानंद दास इसके साथ प्रथम रविवार को डॉ गौरव भीम मुर्मू द्वितीय रविवार को डॉ मुकेश कुमार तृतीय रविवार को डॉ गौरव भीम मुर्मू चतुर्थ रविवार को डॉ मुकेश कुमार एवं पांचवे रविवार को डॉ गौरव भीम मुर्मू को तैनात किया गया है। इस तालिका से यह पूर्णता स्पष्ट होता है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिकारीपाड़ा की रात्रि सेवा केवल आयुष चिकित्सकों के भरोसे ही चल रही है इससे सहज आकलन किया जा सकता है कि प्रखंड की जनता को कितनी स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराई जा रही है| इसके साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिकारीपाड़ा के साथ-साथ प्रखंड के 4 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का कार्यभार एक दंत चिकित्सक को सुपुर्द करना असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी दुमका की कार्यशैली पर प्रश्न खड़ा करता है |अबुआ राज में जनता को कितनी स्वास्थ सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है इसका सहज आकलन प्रभारी द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना से उजागर होता है| स्वयं प्रभारी डॉ कुलदीप सिंह ठाकुर को यह पता नहीं है कि वे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी हैं या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिकारीपाड़ा के| जबकि शिकारीपाड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिकारीपाड़ा है ही नहीं। इस संबंध में प्रबंधन समिति के पदेन अध्यक्ष प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार चौधरी से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि शिकारीपाड़ा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं है।




