रामजी साह की रिपोर्ट
प्राथमिक विद्यालय ठाड़ी बी से निर्माणाधीन नल जल योजना का मोटर समेत अन्य सामान चोरी
रामगढ़(दुमका)
रामगढ़ प्रखंड के महोबना पंचायत अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय ठाड़ी बी से अज्ञात चोरों ने गत रात 15 वें वित्त आयोग के तहत जल नल योजना से लगाएं गए मोटर,विद्यालय का ताला तोड़कर जल नल योजना का स्टार्टर, विद्यालय के एमडीएम का सामान, तराजू, बाट, रजिस्टर एवं बच्चों का आधार कार्ड समेत हजारों रुपए का सामान चोरी कर लिया|मामले में विद्यालय की सचिव पुष्पा देवी ने बताया कि गुरुवार की सुबह विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने उन्हें फोन से सूचना दी कि विद्यालय में हजारों रुपए सामान की चोरी हो गई है |मामले में विद्यालय सचिव पुष्पा देवी ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध रामगढ़ थाना में मामला दर्ज करने हेतु आवेदन दिया है| ज्ञात हो कि इन दिनों रामगढ़ प्रखंड में कई विद्यालयों में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस की नींद हराम कर दी है| बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है|




