पर्दानशी ने भी कहीं ना कहीं, बेपर्दा किया विपक्ष को!

SHARE:

कार्यकारी संपादक पंकज कुमार ठाकुर!

नए वोटर के रूप में उभर कर आए हैं लाभार्थी, विश्लेषक बताते हैं सभी वर्गों का वोट मिला भाजपा को!

उत्तर प्रदेश राजनीति की लगभग तस्वीर साफ हो गई है। और जनता ने फिर से एक बार बाबा बुलडोजर को बिठाया। दरअसल इस बार उत्तर प्रदेश में एक वोटर के रूप में यूं कहें लाभार्थी भी है। और विश्लेषक कहते हैं कि यह बात उभरकर सामने भी आई। तो कहीं न कहीं सच साबित होती नजर आ रही है। अगर आप उत्तर प्रदेश चुनाव पर नजर डालेंगे तो इस बार जरूर जयंत और अखिलेश की जोड़ी ने बहुत कुछ करना चाहा। और अखिलेश ने इसके लिए प्रयास भी किया छोटे-छोटे दलों को जोड़ा लेकिन इसी बीच भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं को आम जनमानस के घर तक पहुंचाया। जहां भाजपा कार्यकर्ता समझाने में कामयाब रहे। क्योंकि मंथन में आपको दिखेगा की जिस तरह से कोरोना काल से ही बूथ लेवल की तैयारी की गई थी। राहत और बचाव कार्य के लिए। वह कहीं ना कहीं एक सौ प्रतिशत फायदा दिखा। जिससे आम जनमानस का लगाव सीधे भाजपा से बढ़ते गया। चाहे वह कोई जाति रहे। विपक्ष बेरोजगारी , नौकरी नहीं है, मुस्लिमों पर अत्याचार जैसे मुद्दों पर अटकी रह गई। किसान आंदोलन हवा हवाई नजर आया उत्तर प्रदेश में जिस तरह से भाजपा ने राजनीति की नई प्रयोगशाला शुरू की है ‌। जाति परिवारवाद, समेत कई मुद्दों को जनता जनार्दन नकार गई।निश्चित ही अभी से 2024 के गद्दी पर निशाना लगाने की शुरुआत कहीं जाएगी।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें