सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत पर ग्रामीणों ने किया हंगामा

SHARE:

सचिन केजरीवाल की रिपोर्ट

कल मंगलवार के देर शाम सड़क दुर्घटना में युवक हो गया था गंभीर रूप से घायल

सीओ एवं ओपी प्रभारी ने ग्रामीणों को आश्वासन देकर कराया शांत

साहिबगंज

कल मंगलवार के देर शाम जिरवाबाड़ी ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा लोहंडा में सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था,जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है|युवक की मौत से आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने आज सुबह हंगामा करते हुए सड़क जाम कर यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर दिया, जिसके बाद जिरवाबाड़ी ओपी प्रभारी सुनील कुमार और सीओ अब्दुल समद ने घटना स्थल पर पहुंच कर पीड़ित के परिजनों एवं स्थानीय ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हे शांत किया|,बता दें की घटनाक्रम के अनुसार कल शाम को 40 वर्षीय युवक विनोद महतो अपने घर जा रहा था|इसी दौरान उनकी साइकिल को एक टोटो वाले ने धक्का मार दिया, जिसमे उन्हे गंभीर चोटें आई थी, जिसके बाद उन्हें सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया था|बेहतर उपचार के लिए उन्हे भागलपुर स्तिथ मायागंज अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के क्रम में बीती रात लगभग 2 बजे उनकी मृत्यु गई। उसके बाद आज सारा हंगामा हुआ। बता दें की मृतक के चार बच्चें दो लड़का और दो लड़की है, और सभी नाबालिग है। बड़ी बेटी की उम्र 14 साल जिसका नाम रीता कुमारी है, दूसरी बेटी 13 साल की है, और दोनों बेटों की उम्र 10 साल और 8 साल है। आज मौके पर पहुंचे पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार को मिलने वाली हर सरकारी सहायता को जल्द दिलवाने का आश्वासन दिया है। वहीं मामले में टोटो चालक रसूलपुर दहला निवासी राजेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका सहायक सूरज कुमार फरार है।

Join us on:

Leave a Comment