:- अनिल शर्मा
जिला स्तरीय फरोग-ए-उर्दू सेमिनार मुशायरा और कार्यशाला का हुआ आयोजन, डीएम ने कार्यशाला का किया उद्घाटन
नवादा: आज नगर भवन नवादा में जिला स्तरीय फरोग-ए-उर्दू सेमिनार मुशायरा और कार्यशाला आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन डीएम यशपाल मीणा ने दीप प्रज्वलित कर किया। डीएम ने कहा कि जिले के सम्मानित नागरिकों के द्वारा गंगा जमुना की तहजीब पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि जिले का विकास और प्रगति के लिए सौहार्दपूर्ण वातावरण जरूरी है। नवादा का सद्भावना चौक और प्रजातंत्र चौक ऐतिहासिक नाम है, जो सौहार्दपूर्ण वातावरण का प्रतीक है। उन्होंने उपस्थित नागरिकों से अपील किया कि जिले के विकास के लिए आप अपना-अपना महत्वपूर्ण सुझाव दें, उसपर जिला प्रशासन गंभीरता से विचार करेगा। इसके लिए सरकार को भी प्रस्ताव भेजा जा सकता है। मौके पर एडीएम उज्जवल कुमार सिंह, वरीय उप समाहर्ता प्रियंका सिंहा, डीपीआरओ सत्येन्द्र प्रसाद, जिला अल्पसंख्यक पदाधिकारी विवेक कुमार केसरी तथा सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा अर्पणा झा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।




