ब्यूरो रिपोर्ट
जामा (दुमका)
प्रखंड मुख्यालय के सभागार में मंगलवार को नीड्स संस्था के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सांस्कृतिक सह नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम नीड्स संस्था के कार्यकारी निदेशक मुरली मनोहर चौधरी के दिशा निर्देश पर किया गया जिसमें मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी सिद्धांत शंकर यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान महिला शक्ति एवं जागरूकता पैदा करने के लिए नुक्कड़ नाटक, का आयोजन किया गया तत्पश्चात यौन उत्पीड़न, महिला सशक्तिकरण, सार्वजनिक जगह पर महिलाओं के द्वारा होने वाले दुर्व्यवहार पर आधारित संवाद रखी गई थीं इस आयोजन में नीड्स संस्था के द्वारा प्रखंड स्तरीय महिला ग्रुप का गठन किया गया ग्रुप के जिम्मेदारी पर चर्चा की गई प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा इस कार्य पर अपनी सहमति जताई ओर उनके स्तर पर दीदी एवं अन्य महिला समूह को सहयोग करने का आश्वासन दिया गया।
इस कार्यक्रम में बीपीओ आशारोज हांसदा,बीपीओ पवन कुमार, एमओ हरे कृष्ण देव,एसआई रविशंकर, नीड्स संस्था से
अभिषेक कुमार, रिंकु पाठक, दिनेश कुमार, दीपक दत्त, आदि मौजूद थे।




