ब्यूरो रिपोर्ट
भुरभुरी पुल पर मिले सरकटे शव मामले में आठ माह से फरार अभियुक्त गिरफ्तार
गोड्डा जिला के सुंदर पहाड़ी क्षेत्र में चला रहा था हाईवा
**
जामा(दुमका)
पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा को 7 मार्च 2022 की रात्रि में मिली गुप्त सूचना पर जामा थाना कांड संख्या 67 / 21 दिनांक 22 जून 2021 धारा 302/201/120/34 के अभियुक्त मुराली मंडल गिरफ्तार कर मंगलवार की सुबह जेल भेज दिया गया है ।अम्बर लकड़ा को गुप्त सूचना मिली थी कि अभियुक्त मुरारी मंडल भ्रमण सील है और पाकुड़ गोडा मुख्य मार्ग से होकर हाईवा से रात्रि से गुजरने वाला है| उनके निर्देश पर जामा थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया एवं दिनांक 8 मार्च मंगलवार को तड़के सुबह तीन बजे थाना प्रभारी सुंदर पहाड़ी के सहयोग से सुंदर पहाड़ी थाना के समीप फरार मुराली मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया|बताते चलें कि लगभग आठ माह पूर्व भुरभुरी पुल पर मिले सर कटे शव का मुख्य साजिशकर्ता यही आरोपी था|जिसका दुमका पुलिस को विगत 8 माह से तलाश थी|वह लगातार फरार चल रहा था|कांड के अन्य सभी अभियुक्तों को दुमका पुलिस के द्वारा घटना के 15 दिनों के अंदर ही त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज जा चुका है|सभी वर्तमान में केंद्रीय कारा दुमका में है।
गिरफ्तार अभियुक्त मुरारी मंडल की उम्र 28 वर्ष पिता आनंद मंडल खिदिरपुर थाना हिरणपुर जिला पाकुड़ का रहने वालाहै।
पूर्व से न्यायिक हिरासत में इस कांड के पांच अभियुक्त हैं लक्ष्मीकांत मंडल, भगवती देवी ,पितु मंडल, मृत्युंजय मंडल और मीना देवी है|
छापेमारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह थाना प्रभारी जामा ,प्रवीण कुमार मोदी थाना प्रभारी सुंदर पहाड़ी गोड्डा, भीमसेन महतो जामा थाना ,अनंत शर्मा जामा थाना, और साथ ही सशस्त्र बल सुंदर पहाड़ी शामिल थे।




