जामताड़ा-जनसुनवाई में मनरेगा योजनाओं में अनियमितता का मामला

SHARE:

ब्यूरो रिपोर्ट

पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में मनरेगा योजनाओं में अनियमितता बरतने का मामला उजागर

कुंडहित(जामताड़ा)

कुंडहित प्रखंड के बाबुपुर पंचायत में मनरेगा क्रियान्वयन में अनियमितता बरतने का मामला सामने आया है| इसका खुलासा तब हुआ जब सोशल ऑडिट टीम द्वारा मंगलवार को बाबुपुर पंचायत भवन में पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से कुछ योजनाओं में कार्य से अधिक निकासी,प्राक्कलन के अनुसार योजना ना होना, कार्य अधूरा होना आदि मामले सामने आए। जानकारी के अनुसार मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में जूरी सदस्य के सामने सोशल ऑडिट टीम द्वारा 26 मामले प्रस्तुत किए। जहां जूरी सदस्य द्वारा संबंधित योजना में मुखिया पंचायत सचिव रोजगार सेवक एवं कनीय अभियंता के विरुद्ध रिकवरी किए जाने का निर्णय लिया गया कई मामले में जुरी द्वारा जुर्माना लगाते हुए आगे से ऐसी गलती नहीं करने की हिदायत दी गई। आपको बता दें कि सोशल ऑडिट टीम द्वारा की गई जनसुनवाई के दौरान 11 योजनाओं में कार्य से अधिक निकासी का मामला सामने आया वही तीन योजना में प्राक्कलन के अनुसार योजना ना होना तथा पांच योजना में प्राक्कलन से अधिक राशि की निकासी का मामला सामने आया जिसमें जूरी द्वारा संबंधित कर्मी पर 5% रिकवरी करने का निर्णय लिया गया। मौके पर जूरी सदस्य के रूप में रंजीत मरांडी, लालटु मंडल, विनय महतो के अलावे सोशल ऑडिट टीम के टीम लीडर संजीव किस्कू, बीआरपी सपन कुमार तथा पंचायत सचिव महादेव पोद्दार, मुखिया फुलमनी पूजहर एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment