सचिन केजरीवाल की रिपोर्ट
साहिबगंज
शहर के टॉकीज फील्ड में अखिल विश्व गायत्री परिवार के द्वारा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया है, जो आज से शुरू हो कर आगामी 10 मार्च तक चलेगा। इस दौरान भगवत गीता के उपदेशों को बताते हुए बताया गया कि अपने प्रिय खाद्य पदार्थों एवं मूल्यवान सुगंधित पौष्टिक तत्वों को अग्नि एवं वायु के माध्यम से समस्त संसार के कल्याण के लिए यज्ञ द्वारा वितरित किया जाता है। इसलिए भगवत गीता में कहा गया है कि यज्ञ एक जीवन दर्शन है। शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे विद्वत ब्रह्मवेता द्विजों के टोलीनायक शशिकान्त सिंह ने सोमवार को रेलवे जनरल इंस्टिट्यूट मैदान में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उपरोक्त बातें कही। वैदिक रीति से यज्ञ के संचालन के लिए हरिद्वार से पधारे संतों की टोली में टोली नायक शशिकांत सिंह सहायक बसंती लाल सोलंकी गायक गुन सागर राणा वादक दिलथीर यादव तथा राजा राम मरकाम शामिल हैं। चार दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार की सुबह कलश शोभायात्रा से की गई। नगर परिषद अध्यक्ष श्रीनिवास यादव एवं उपाध्यक्ष रामानंद शाह ने मौके पर उपस्थित होकर कलश धारण किए श्रद्धालुओं का पुष्पांजलि कर स्वागत किया। धूमधाम से निकली कलश शोभायात्रा स्टेशन चौक से आगे बढ़कर ग्रीन होटल मोड़ कॉलेज रोड होते हुए गायत्री शक्तिपीठ पहुंची जहां श्रद्धालुओं द्वारा मां गायत्री का दर्शन पूजन किया गया उसके बाद पटेल चौक बाटा मोड़ गोपालपुल चौक से वापस जे एन राय रोड होते हुए टॉकीज फील्ड पहुंची। शहर के सुपर स्पेशलिटी सूर्या नर्सिंग होम के निदेशक डॉ विजय कुमार के नेतृत्व में सूर्या नर्सिंग कॉलेज के सामने श्रद्धालुओं को पेयजल आदि उपलब्ध कराया गया। टोली नायक शशिकांत सिंह ने बताया कि मंगलवार से अगले 3 दिनों तक 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न कराए जाएंगे। साथ ही सभी तरह के संस्कार भी निशुल्क किए जाएंगे। सोमवार की शाम में पधारे संतो के द्वारा भजन प्रवचन तथा युग ऋषि के संदेश का प्रसारण किया गया। मौके पर विश्वजीत प्रसाद, अभय कुमार, कमलकांत मंडल, राज किशोर राय, संजीव कुमार चौधरी, ओमकार नाथ, मिश्रा हरिहर, प्रसाद मंडल, सत्यदेव सिंह, निरंजन कुमार, डॉ दीपक कुमार, विनोद कुमार, रीता गुप्ता, सविता कुमारी, करुणामई भारती, सरिता प्रधान, सुनीता शाह, बीना चौधरी, वसुंधरा चौधरी, देवमणि पोद्दार, चारु चौधरी आदि शामिल थे।




