बेगुसराय:- शिक्षिका और उसके देवर को घर मे घुसकर मारी गोली!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगुसराय बिहार

बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने मछली मारने के विवाद में घर में घुसकर शिक्षिका और उसके देवर को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना नयागांव थाना क्षेत्र के गोरगामा गांव की है। बताया जाता है कि गोरगामा गांव निवासी संजीव कुमार सिंह का गांव में अपना पोखर है जहां गांव के ही कारु सिंह जबरन मछली मारना चाहता है,जिसको लेकर शुक्रवार की दोपहर विवाद हुआ था इसी विवाद में आरोप है कि रात घर पर पहुंचकर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की । इस फायरिंग में संजीव कुमार सिंह की पत्नी सरोज देवी को जहां कमर में गोली लग गई वहीं उसके देवर राजीव कुमार को पेट में गोली लग गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घायल देवर भाभी को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां दोनों का इलाज चल रहा है। परिजनों ने 1 लाख रुपए रंगदारी नहीं देने पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है । इसी विवाद के बाद देर शाम घर पर चढ़कर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

बाईट- नित्यानंद सिंह घायल के परिजन

Join us on:

Leave a Comment