बेगुसराय:- शिक्षा और स्वरोजगार से जुड़ेंगी सेक्स वर्कर!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगुसराय बिहार

बेगूसराय में सेक्स वर्करों को स्वारोजगार और शिक्षा से जोड़ने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन रेड लाइट एरिया में आयोजित की गई। आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर बखरी नदैल के रेडलाइट एरिया में खादी ग्रामद्योग पटना के सहयोग से नागरिक कल्याण संस्थान के द्वारा प्रधानमंत्री स्वरोजगार सृजन योजना का एक दिवसीय जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके अपर जिला सत्र न्यायधीश अनवर शमीम ने कहा कि शिक्षा के साथ हर मौलिक अधिकार को प्राप्त करना आप का भी अधिकार है जीवन के सोच को बदलने का बेहतरीन मौका है आप भी सकारात्मक सोच के साथ आगे बढे़। नागरिक कल्याण संस्थान के सचिव संजय गौतम ने कहा कि देहव्यापार को छोड़ने का प्रतिज्ञा लें आपका भी परिवार सम्मान के साथ जिए इसलिए स्वरोजगार को अपनाएं । नदैल में चालीस परिवार के पचास से उपर की महिलाएं एंव सैकडो़ बच्चों का भबिष्य इस दलदल में है जिससे निकलने की जरुरत है। बिहार के विभिन्न जिलों में पच्चीस सौ महिला एंव छः हजार बच्चों का भविष्य सकारात्मक दिशा में लाया जाएगा । सेक्स वर्कर को स्वरोजगार के लिए एक लाख से पच्चीस लाख तक का लोन प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना से दिलाएगें एंव पैंतीस प्रतिशत तक सब्सीडी होगा। रेड लाइट एरिया के महिलाओं और बच्चों को स्वरोजगार और शिक्षा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को बखरी के रेड लाइट एरिया में की गई। इस कार्यशाला में दर्जनों महिलाएं ने हिस्सा लिया था।
बाईट- संजय गौतम, समिति के सदस्य

Join us on:

Leave a Comment