ऋषिकेश की रिपोर्ट
बदमाशों ने एक व्यक्ति को मारी गोली
हिलसा एकंगर पथ के भट्ट बीघा गांव के पास बदमाशों ने बाइक सवार एक व्यक्ति को गोली मार दिया है आसपास के लोग की मदद से हिलसा के मंडलीय अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है, जहां चिंताजनक स्थिति में पटना रेफर कर दिया गया है, जख्मी व्यक्ति ने बताया कि वह एकंगर सराय थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव निवासी अखिलेश प्रसाद के 30 वर्षीय पुत्र निरंजन कुमार है हालांकि इसकी सूचना पाकर हिलसा थानाध्यक्ष प्रकाश कुमार सारण दल बल के साथ पहुंचे और पूरी घटना का जांच पड़ताल कर रहे हैं फिलहाल किस बात को लेकर गोली मारी गई है यह बात स्पष्ट नहीं हुआ है।
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




