बेगुसराय:- जिला वार्ड सदस्य पंच संघ के द्वारा डीएम ऑफिस पर धरना

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगुसराय बिहार

बेगूसराय में वार्ड जनप्रतिनिधियों के अधिकार को लेकर जिला वार्ड सदस्य पंच संघ के द्वारा डीएम ऑफिस पर धरना दिया। वार्ड और पंच संघ ने 9 सूत्री मांगों को लेकर शहर में जुलूस निकाल कर डीएम ऑफिस पर पंहुच धरना दिया। धरना के माध्यम से संघ ने बिहार सरकार से मांग की है कि वार्ड और पंच को मासिक वेतन 10 हजार रुपए देने तथा विधायक की तर्ज पर हारने के बाद भी आजीवन 5 हजार रुपए पेंशन देने, पंचायत के बदले वार्ड सदस्य को विकास की राशि देने, हर वार्ड को स्वैच्छिक विकास के लिए 5 लाख रुपए सालाना राशि देने ताकि वार्ड सदस्य अपने क्षेत्र में विकास का कम करे, किसी जनप्रतिनिधि पर मुकदमा हो बिना जांच की गिरफ्तारी नहीं हो सहित 9 मांग को लेकर यह धरना दिया गया है। धरना में जिले सभी प्रखंड के सैकड़ों वार्ड सदस्य और पंच उपस्थित थे।
बाईट- योगाचार्य गुराकेश, संयोजक वार्ड पंच संघ

Join us on:

Leave a Comment