यूक्रेन में फंसे छात्र अलक्मा आदिल के परिजनों से मिले वरीय अधिकारी

SHARE:

ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद

जामा प्रखंंड के छैलापाथर स्थित आवास पर परिजनों से मुलाकात कर दिया आदिल के सकुशल वापसी का भरोसा

जामा(दुमका)

युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे प्रोफेसर डॉ हनीफ के पुत्र की वर्तमान स्थिति से उन्हें एवं उनके परिजनों को अवगत कराने आज उपायुक्त के निदेशानुसार प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर यादव, एलआरडीसी मनीष आर लकड़ा,वरीय पदाधिकारी चंद्रजीत सिंह एवं दुमका सीओ जामा प्रखंड के खटंगी पंचायत अन्तर्गत छैलापाथर गांव स्थित उनके आवास पर पहुंचे|अधिकारियों ने उनसे मुलाकात कर यूक्रेन में फंसे उनके पुत्र अलक्मा आदिल की सकुशल घर वापसी के प्रयासों से अवगत कराया। विदित हो कि उनके पुत्र अलक्मा आदिल युक्रेन में पढ़ाई कर रहे हैं और वहां युद्ध के हालात से चिंतित होकर घर वापसी के लिए चिंतित है। इस संबंध में आदिल के माता पिता एवं परिजनों द्वारा बताया गया कि कल रात में भी आदित्य से बात हुई थी और अभी वो सुरक्षित स्थान पर है। फिर भी वहां के हालात को देखते हुए परिवार के सभी सदस्य काफी चिंतित हैं। इस संबंध में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर यादव जामा द्वारा परिवार को आश्वस्त किया गया कि उपायुक्त, दुमका द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। जल्द ही आदिल की सकुशल घर वापसी होगी।

Join us on:

Leave a Comment