प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगुसराय बिहार
बेगूसराय में मोबाइल दुकान से चोरों के द्वारा दुकान का शटर काटकर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना मंझौल थाना क्षेत्र के मंझौल बाजार की है। बताया जाता है कि मंझौल बाजार में आदित्य मोबाइल्स दुकान में चोरों ने देर रात दुकान का शटर काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है चोरों ने दुकान में रखे करीब 50 महंगे मोबाइल सेट की चोरी की है जिसका बाजार मूल्य 18 से 20 लाख रुपए बताई गई है । चोरों ने मोबाइल चोरी करने के बाद दुकान के सामने गंडक नदी के किनारे कई मोबाइल को डिब्बे से निकाल लिया और खाली डिब्बा को वहां पर फेंक दिया है जिसे सुबह में दुकानदार के द्वारा जमा किया गया है । घटना की सूचना पर मंझौल थाना पुलिस मौके पर पहुंच पूरे मामले की जांच पड़ताल की है । बताते चलें कि 1 माह पहले भी मंझौल बाजार में करीब एक दर्जन दुकान में चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया गया था अब एक बार फिर चोरों के द्वारा मोबाइल दुकान से बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है जिससे दुकानदारों में पुलिस के प्रति आक्रोश है। दुकानदार ने बताया कि रात में हुआ दुकान बंद कर गया था सुबह 9 बजे जब दुकान खोलने पहुंचा तो उसका शटर का ताला टूटा हुआ था।
बाइट -अजीत कुमार, दुकान मालिक




