बेगुसराय:- अंतिम संस्कार के दौरान डूबे दो भाइयों की तलाश जारी

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में दाह संस्कार के बाद गंगा नदी में स्नान करने के दौरान दो चचेरे भाई दुबे रविवार से शव की तलाश जारी

बेगुसराय बिहार

बेगूसराय में दाह संस्कार के बाद गंगा नदी में स्नान के दौरान डूबे दो चचेरे भाइयों के शव की तलाश रविवार की सुबह से एसडीआरएफ की टीम के द्वारा की जा रही है। बताया जाता है कि तेघड़ा थाना क्षेत्र के अयोध्या गंगा घाट पर समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के लोहागीर गांव से ग्रामीण दाह संस्कार करने अयोध्या गंगा घाट पहुंचे थे। दाह संस्कार के बाद गंगा स्नान के दौरान 20 वर्षीय गौतम कुमार शर्मा और उसका चचेरा भाई 18 वर्षीय मोनू कुमार स्नान कर रहा था स्नान के दौरान दोनों डुब गया। कल काफी देर तक स्थानीय गोताखोरों के द्वारा शव की तलाश की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। आज एसडीआरएफ की टीम अयोध्या गंगा घाट पहुंची जहां 3 नाव के सहारे गंगा घाट गंगा में शव की तलाश कर रही है। एक घर से दो युवक के डूबने से जहां कोहराम मचा हुआ है वहीं दूसरी ओर गंगा घाट पर परिजन शव बरामदगी को लेकर इंतजार कर रहे हैं। एसडीआरएफ की टीम ने बताया कि 7 सदस्यीय टीम आई है और लगातार शव बरामदगी को लेकर प्रयास कर रही है गंगा में पानी अत्यधिक है बहाव भी तेज है कहना मुश्किल है कि शव बरामद होगा या नहीं लेकिन टीम अपने स्तर से हरसंभव प्रयास कर रही है।
बाइट – सदस्य,एसडीआरएफ

Join us on:

Leave a Comment