देवघर झारखंड पत्रकार राजा कुमार की रिपोर्ट
आज दिनांक 28.02.2022 को नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ राजीव कुमार का कुण्डा स्थित देवघर एयरपोर्ट पर हुआ। इस दौरान उपाध्यक्ष महोदय के साथ नीति आयोग के विशेष सचिव डॉ के. राजेस्वरा राव एवं उपाध्यक्ष महोदय के निजी सचिव श्री रविंद्र प्रसाद सिंह एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग (झारखंड सरकार) के सचिव कृपा नंद झा उपस्थित थे। वहीं मौके पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ राजीव कुमार व अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया गया।
इसके पश्चात नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ राजीव कुमार ने बाबा मंदिर पहुँचकर पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि की कामना बाबा बैद्यनाथ से की। पूजा के उपरांत नीति आयोग के उपाध्यक्ष महोदय को उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा मंदिर श्राईन बोर्ड की तरफ से अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह समर्पित किया गया।
इसके अलावे मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ राजीव कुमार ने कहा कि बाबा मंदिर की सुविधाएं और व्यवस्था भक्तों के लिए अच्छी है और पर्यटन के क्षेत्र में देवघर जिले में अपार संभावनाएं है। भारत सरकार द्वारा पूरे देश में 09 जिलों का चयन किया गया है। जिसमे देवघर जिले का चयन पर्यटन हब के रूप में विकसित करने के लिए किया गया है, जिससे आने वाले दिनों में यहाँ और सुविधाएं बढ़ेगी। देवघर जिले के साथ झारखंड के सभी जिलों में काफी क्षमता है।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे पुलिस अधीक्षक श्री धनजंय कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त कुमार ताराचंद, अनुमंडल पदाधिकारी श्री दिनेश कुमार यादव, अपर समाहर्ता श्री चंद्र भूषण प्रसाद सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री अमित कुमार, जिला मत्स्य पदाधिकारी श्री प्रशांत दीपक, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।




