नवादा में एटीएम की हेराफेरी कर 18,000 की निकासी

SHARE:

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

पीड़ित ने खटखटाया पुलिस का दरवाजा
नवादा नगर थाना क्षेत्र के प्रसाद विघा स्तिथ आईडीबीआई बैंक के नीचे आईडीबीआई एटीएम में पैसे निकालने गए एक युवक से जालसाजों ने उनकी एटीएम की हेराफेरी कर उनके एटीएम से दो बार मे 18,000 रुपये की निकासी कर ली गई है.
पीड़ित धर्मेंद्र ने बताया की मै प्रसाद विघा स्तिथ आईडीबीआई बैंक के एटीएम में पैसा निकालने गया लेकिन मेरा पैसा नहीं निकला जब पैसा नहीं निकलने पर घर गया तो मेरे बैंक अकाउंट के रजिस्टर्ड नंबर पर दो बार मे 18000 रुपये की निकासी का मैसेज प्राप्त हुआ. पीड़ित ने बताया कि जालसाजों के द्वारा मेरी एटीएम को भी बदल दिया गया है,
इस घटना से हताश पीड़ित न्यू एरिया निवासी धर्मेंद्र कुमार पिता घुटर सिंह ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया है.

Join us on:

Leave a Comment