ब्यूरो रिपोर्ट
अनुपयोगी एवं एनएचआई द्वारा अधिगृहीत जमीन पर बनाई जा रही है घर घर नल योजना की पानी टंकी
रामगढ़ प्रखंंड के गंगवारा के समीप एन एच सड़क के पांच मीटर के दायरे में बनाई जा रही है टंकी
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की लापरवाही से सरकारी राशि का खुलेआम दुरुपयोग
दुमका
रामगढ़ प्रखण्ड के हँसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत् गंगवारा के समीप एन एच मुख्य मार्ग के पांच मीटर के दायरे में घर घर नल जल योजना के तहत पानी टंकी का निर्माण कराया जा रहा है|पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा निर्माणाधीन पानी टंकी अनुपयोगी एवं एनएचआई द्वारा अधिगृहीत जमीन पर बनाई जा रही है| एन एच आई के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पानी टंकी का निर्माण बिना अनुमति के किया जा रहा है|सड़क का चौड़ीकरण कार्य किया जाएगा, जिसमें टंकी को तोड़ना पड़ेगा|मामले में स्थानीय ग्रांमीणो ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण में टंकी तोड़ दी जाएगी, जिससे निमार्ण में लगने वाली राशि ब्यर्थ चली जायेगी|टंकी बन जाने के बाद भी घर घर नल जल योजना का लाभ हम ग्रामीणों को नही मिल पायेगा । पानी टंकी का निर्माण कितनी राशि से कराया जा रहा है किसी को मालूम तक नही है|निर्माणस्थल पर योजना निर्माण सम्बंधी कोई बोर्ड नहीं लगाया गया है|हमारे संवाददाता ने आज सोमवार को निर्माणस्थल का जायजा लिया है|आज बिना विभागीय अभियंताओं के ढलाई का कार्य किया जा रहा था| निर्माण कार्य मे लगे मजदूरों से बात करने पर मजदूरों ने बताया कि 1- 5 -6 की मात्रा से ढलाई किया जा रहा है । मौके पर ग्रामीणों ने तंज कसते हुए कहा कि बगल के गाँव में साल भर पहले घर घर नल जल योजना के तहत पानी टंकी का निर्माण कराया गया था,जो सिर्फ शोभा की वस्तु बनकर रह गई है, जल का कोई नामो निसान नही है|ग्रामीणों के अनुसार इस जल टंकी का भी यही हाल होने वाला है ,बनाया तो जा रहा है घर घर जल पहुँचाने के लिए मगर जल आएगा ही नही|निर्माण कार्य में सुरक्षा नियमों की भी धज्जियां उड़ाई जा रही है| लगभग चालीस फीट की उंचाई पर कार्य कर रहे मजदूरों के पास सेफ्टी नाम की कोई चीज नही दिखाई दे रही थी,जरा भी चूक हो जाने से बड़ी दुर्घटना घट सकती है|मामले में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सूत्रों ने बताया कि ग्राम सभा के माध्यम से योजना का स्थल चयन किया गया है|बहरहाल जनता के खून पसीने की कमाई से दिए गए टैक्स का पैसा यूं ही बर्बाद होता रहेगा |एक तरफ सरकार पैसे की कमी का रोना रोकर महत्वपूर्ण योजनाओं को पूरा नहीं कर पा रही है वहीं लाखों की योजना सिर्फ बंदरबांट के लिए बनाई जा रही है जिसका जनहित में कोई उपयोग ही नहीं है|




