रोजगार मेला में 150 युवाओ ने कराया निबंधन

SHARE:

ब्यूरो रिपोर्ट

नाला(जामताड़ा)

सोमबार को जे एस पी एस के तत्वावधान में दिनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के सौजन्य में नाला फुटबॉल मैदान में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कोशल कुमार, अंचल अधिकारी सुनिता किस्कू ने विधिवत् रूप से दीप प्रालित कर किया ।मौके पर बी डी ओ कौशल कुमार ने सभी स्टॉलो का बारी बारी से जायजा लिया, उन्होंने आगे कहा कि इस योजना से काफी संख्या में युवा को रोजगार मिल रही है तो इच्छक् युवक युवति स्टाल में जाकर अपना अपना निबंधन कराये। कार्यक्रम के दौरान अंचल अधिकारी सुनीता किस्कु ने मौजूद युवाओ को इस योजना से जुड़ने की अपील की, और प्रखण्ड के सभी जॉब रिसोर्स को संबोधित करते हुए कहा कि आप जिस तरह इतने उत्साह पूर्वक इस योजना से यूथ को जोड़ रहे है ठीक इसी प्रकार आगे भी जोड़ते रहे। मौके पर डी. डी. यू.जी. के. वाई के वाई. पी निखिल मंडल ने कहा कि इस योजना के तहत18 से 35 साल के सभी गरीब युवक युवति को नि: शुल्क प्रशिक्षण भारत – सरकार के द्वारा दिया जा रहा है ,और प्रशिक्षण के पश्चात रोजगार भी मुहया कराया जा रहा है।कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए बि पी एम गणेश महतो ने भी काफी बारीकी तरह से युवाओ को प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न पी. आई के मोबिलाइघर ने स्टाल लगाकर प्रखण्ड क्षेत्र के दूर-दराज से आए हुए युवक – युवति को अपने-अपने पी.आई. ए के बारे मे जानकरी दीकार्यक्रम में झारखण्ड स्टेट लाइल्लीहुड प्रमोशन सुसाइटी के प्रखण्ड प्रबंधक गणेश महतो, दीनदयाल उपध्याय ग्रामीण कोशल योजना के वाई पी निखिल मंडल, जिला समन्वक उदय कु· शाही, एडमिन कृष्ण गोपाल पाल, सी सी परिमल यादव, उमंग की ओर से अनिता कुमारी, शालिनी,सैफ एडुकेटेड पी आई के मोबिलाइजर केशव चन्द्र महतो, फन फर्स्ट पी. आई. ए मोबिलाइजर जियारत मल्लिक, महानदी पी.आई.ए मोबिलाइजर फटिक मंडल के अलावे अन्य पी आई ए के मोबिलाइजर सहित जे आर पी बबली यादव, सुपर्णा पाल, भारती घोष, टिंकू भंडारी, शिल्पी पटनायक,पूजा मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Join us on:

Leave a Comment