धनंजय कुमार राणा।
देवघर: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के कारण झारखंड के कई स्टूडेंट्स यूक्रेन में फंसे हैं। इसमें देवघर नगर थाना क्षेत्र के शैलबाला रोड निवासी राज किशोर यादव की बेटी ब्यूटी कुमारी भी है।राज किशोर यादव उर्फ पप्पू यादव बिहार के कटोरिया से पूर्व विधायक रह चुके हैं।इनकी 18 वर्षीया बेटी ब्यूटी कुमारी यूक्रेन के एक मेडिकल कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा है।अभी हाल ही कुछ महीने पहले वो यूक्रेन गयी थी। ब्यूटी यूक्रेन के बोगोमोल्ट्स नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में मेडिकल की पढ़ाई कर रही है।युद्ध के बीच उसने अपने परिजन और सरकार से मदद की मार्मिक अपील की है।फिलहाल ब्यूटी कॉलेज के होस्टल नंबर 7 में रह रही है।उसने अपने पिता को बताया कि जब साईरन बजता है तो वो और उसके दर्जनों साथी अंडर ग्राउंड में चले जाते हैं।जब भी मौका मिलता है वो अपने परिवार से बात करती रहती है और वहाँ की ताजा हालात से अवगत कराती रहती है।इधर इसके परिजन भी भारत सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदम से संतुष्ट हैं।फिर भी पूर्व विधायक द्वारा सरकार से अपनी बेटी की वतन वापसी की गुहार लगाई है। राज्य सरकार की ओर से भी उठाया जा रहा कदम की सराहना उन्होंने की है।ब्यूटी के पिता के अनुसार वो बॉर्डर से लगभग 600 किलोमीटर दूर है।अब देखना होगा कि ब्यूटी की वतन वापसी कब होगी।इधर इसके परिजन काफी चिंतित हैं।




