धनंजय कुमार राणा
देवघर जिला प्रशासन द्वारा पल्स पोलियो अभियान चलाया गया।
दो बूंद हर बार पोलियो पर जीत रहे बरकरार* रहे नारे के साथ पल्स पोलियो अभियान 2022 का शुभारंभ सदर अस्पताल में किया गया। इस मौके पर वहाँ उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डॉ सीके शाही ने कहा कि आज बूथ डे के अवसर पर आवश्यक है कि अपने नजदीकी बूथ पर जाकर 0-5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायें एवं शेष बचे अन्य बच्चों को स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा अगले दो दिनों तक डोर-टू-डोर जाकर पल्स पोलियो की दवा पिलायी जायेगी। आगे उन्होंने कहा कि पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु हम सभी का सामुहिक सहयोग आपेक्षित है। ऐसे में आवश्यक है कि समाज के सभी वर्ग के लोग आगे आकर पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने में जिला प्रशासन का सहयोग करें एवं अपने आस-पास के लोगों को भी ऐसा करने हेतु प्रेरित करें, ताकि जिले के बच्चे स्वस्थ रहें, इसलिए उन्हें पोलियो की खुराक देना अत्यंत आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने जिलावासियों से आग्रह करते हुए कहा कि पल्स पोलियो अभियान में सभी लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने आस-पड़ोस के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि स्वस्थ बच्चे हमारे देश के बेहतर भविष्य बन सकें।




