देवघर झारखंड धनंजय कुमार
देवघर शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने के नाम पर जिला प्रशासन द्वारा शहर को अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान चलाया देवघर शहर के टॉवर चौंक से सत्संग तक मुख्य सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण कर दुकान लगाने वालों पर प्रशासन का बुल्डोजर चला है।एक दिन पहले नगर निगम और जिला प्रशासन द्वारा शहर को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्णय लिया गया था।इसी के तहत दंडाधिकारी और पुलिस बल की मौजूदगी में फुटपाथ दुकानों पर बुलडोजर चला कर सड़क से अतिक्रमण हटाया गया।जिला प्रशासन के इस निर्णय से फुटकर दुकानदारों में काफी रोष है।नतीजा है कि आज सैंकड़ों फूटपय दुकानदार सड़क पर आ गए है।दिलीप बरनवाल ने आरोप लगाया कि बड़े दुकानदारों द्वारा सड़क का अतिक्रमण कर दुकान लगाया जा रहा है लेकिन उन पर किसी का बुलडोज़र नहीं चलता है।




