सांसद एवं डीएम ने दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना के चार रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

SHARE:

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट


नवादा : चंदन कुमार, माननीय सांसद नवादा और यश पाल मीणा जिला पदाधिकारी नवादा ने संयुक्त रूप से अपने कर कमलों से समाहरणालय परिसर से जीविका द्वारा संचालित दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना के चार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किए. इन रथों का मुख्य उद्देश्य जीविका द्वारा संचालित ग्रामीण युवाओं को कौशल परख प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने के लिए चलाए जा रहे दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराना है. इसके लिये नवादा के सभी प्रखंडों के अंतर्गत 02 दिन रथ के माध्यम से 10 स्थानों पर रथ में लगे डीजीटल टीवी के द्वारा वीडियो के माध्यम से जागरूक किया जाएगा. इसके लिए सभी प्रखंड के प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका एवं पंचायत स्तरीय कर्मी तथा कैडरों को जिम्मेवारी दी गयी है, जिसके प्लान के आधार पर प्रचार प्रसार किया जाए एवं अधिक से अधिक लोग इसके बारे में जागरूक हो सके.

जिला परियोजना प्रबंधक पंचम कुमार दांगी के द्वारा बताया गया कि पहला कौशल रथ गोविंदपुर, अकबरपुर, रजौली प्रखंड के क्षेत्र में, दूसरा कौशल रथ हिसुआ, नरहट, सिरदला और मेसकौर के ग्रामीण क्षेत्र में, तीसरा नारदीगंज, नवादा सदर, रोह एवं चैथा कौशल रथ वारिसलीगंज, काशीचक, पकरीबरावां और कौवाकोल के ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर कौशल संबंधी जानकारी का प्रचार-प्रसार किया जायेगा. इस अवसर पर सत्येन्द्र प्रसाद डीपीआरओ के साथ-साथ जिला के कई सम्मानित प्रतिनिधि एवं मीडिया बन्धु उपस्थित थे.

Join us on:

Leave a Comment