प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय बिहार
बेगूसराय में चोरों ने एक मोबाइल दुकान में ताला तोड़कर लाखों रुपए का मोबाइल की चोरी कर ली। घटना नगर थाना क्षेत्र के कपासिया मोहल्ले की है। बताया जाता है कि एमके इलेक्ट्रॉनिक्स नामक मोबाइल दुकान में चोरों ने ताला तोड़कर दुकान में दाखिल हुआ और दुकान में रखे 4 मंहगे मोबाइल, 70 कम दाम के मोबाइल और आधा दर्जन रिपेयरिंग के लिए रखे मोबाइल की चोरी कर ली है। घटना की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचे मामले की छानबीन की। दुकानदार मोहम्मद कासिम ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा दो दिनों से खराब था। चोरों ने ताला तोड़कर करीब 80 मोबाइल चोरी कर ली। चोरी गए मोबाइल का बाजार मूल्य दो लाख से ज्यादा बताया जा रहा है । फिलहाल नगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बाईट- मो कासिम, मोबाइल दूकान दार




