ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद
बकाया बिजली बिल की वसूली हेतु जामा में दो स्थानों पर विशेष शिविर का आयोजन
बारापलासी एवं सिमरा में लगाएं गए शिविर से 1470660 रुपया का राजस्व संग्रह
जामा(दुमका)
प्रखंड क्षेत्र में बिजली उपभोक्ताओं से बकाया बिजली बिल की वसूली को लेकर बारापलासी एवं सिमरा गांव में बुधवार को विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में बकायेदार उपभोक्ताओं ने अपना अपना बकाया बिजली बिल जमा कर कैम्प का लाभ उठाया।
जानकारी के अनुसार आयोजित बारापलासी शिविर में बकायेदारों उपभोक्ताओं से 9,17,000 राशि की वसूली कर राजस्व का संग्रह किया गया। वहीं प्रखंड क्षेत्र के सिमरा में आयोजित कैंप में 5,53,360 रुपया बकाया बिजली बिल वसूली कर राजस्व का संग्रह किया गया।
विशेष शिविर के बारा पलासी कैम्प में कर्मी परमेश्वर कुमार सिंह, मुकेश गुप्ता एवं लाइनमैन शिव शंकर यादव, वही सिमरा कैंप में कुंदन कुमार टिप्पू प्रसाद एवं लाइनमैन कमाल कुबेर एवं रामदेव दास आदि मौजूद थे।




