शराब पिये नेता जी का नंगा नाच ,वीडियो वायरल न्यूज नालंदा

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट

बिहार से द्वारा राज्य मे पूर्ण शराब बंदी को सफल बनाने मे‌ कसमों कस करने जुटे हैं। तो वही इसलामपुर प्रखंड के जगदीशपुर गांव मे जदयू के युवा नेता के द्वारा शराब के नशे धुत होकर नंगा नाच किये जाने का जबरदस्त विडियो वायरल हो रहा है। जो की इसलामपुर प्रखंड मे आमलोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। वही घटना के सूचना मिलते ही पुलिस उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस मामले जदयू नेताओं से पुछने पर उन्होंने बताया की जय प्रकाश प्रसाद उर्फ कारू को इसलामपुर विधानसभा क्षेत्र का युवा जदयू का प्रभारी बनाया गया था। वह जदयू के लिए कार्य कर रहा था। थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया की जगदीशपुर गांव मे शराब के नशे की हालत धुत होकर हंगामा करने की सूचना मिलते ही पुलिस ने गांव मे पहुंचकर जयप्रकाश प्रसाद उर्फ कारू नामक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के समय उसके बदन पर एक भी कपड़ा नहीं था। हालांकि वह किसी भी पार्टी के किसी भी पद पर होने की बात नहीं बताया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार जदयू नेता को मेडिकल जांच करवाने के बाद शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उस पर उत्पाद अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। जदयू के युवा नेता को पुलिस के द्वारा शराब के नशे की हालत में गिरफ्तार करने के बाद आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है की जीसकी सरकार द्वारा पूरे राज्य में पूर्ण शराबबंदी की घोषणा करने के बाद भी उनके ही पार्टी के कार्यकर्ता के द्वारा शराब के नशे मे‌ रहकर पार्टी को बदनाम करने में लगे हुए हैं।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें