बासुकीनाथ के शिवगंगा सरोवर में महाआरती का आयोजन!

SHARE:

शोभाराम पण्डा की रिपोर्ट

माघी पुर्णिमा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

मुख्य यजमान बने उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला को 51 पंडितों ने विधि विधान से कराया पूजा अर्चना

बासुकीनाथ (दुमका)

माघी पुर्णिमा के पावन अवसर फौजदारी दरबार बासुकीनाथ के शिवगंगा सरोवर में देर शाम आयोजित महाआरती में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा । बासुकीनाथ पण्डा धर्मरक्षिणी सभा एवं मन्दिर प्रबंधन के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न इस महाआरती में जिले के उपायुक्त एवं मन्दिर न्यास समिति के अध्यक्ष रविशंकर शुक्ला ने मुख्य यजमान के तौर पर भाग लिया । यजमान बने उपायुक्त श्री शुक्ला को 51 विद्वान पण्डितो ने विधि विधान से षोडशोपचार विधि से पूजा अर्चना कराया। पण्डितो के समवेत मधुर वेदमंत्रों से शिवगंगा सरोवर गुंजायमान हो गया। एक अलौकिक वातावरण सा शिवगंगा सरोवर में सम्पन्न हो रहे महाआरती में शामिल श्रद्धालुओं को एहसास हो रहा था। इस महाआरती में प्रथम में श्री गणपति पूजन,शिवपूजन सहित विभिन्न देवी देवताओं का पूजन विधिवत यजमान बने उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने किया। महाआरती के अवसर पर शिवगंगा सरोवर के घाट की शोभा देखते ही बनती थी। ऐसा लग रहा था जैसे शिवलोक धरा पर उतर आया हो । वैदिक पण्डित राजू झा इस महाआरती के आचार्य बने थे और अन्य पण्डित उन्हें सहयोग दे रहे थे । गंगा पूजन सम्पन्न होने के बाद जब महाआरती प्रारंभ हुआ तो आरती से शिवगंगा तट जगमगा उठा। पहले श्रीगणेश जी की आरती के बाद,शिवजी,दुर्गा जी सहित अंतिम में श्रीगंगा जी की आरती सम्पन्न हुई। इस पावन अवसर पर पण्डा धर्मरक्षिणी सभा के अध्यक्ष मनोज पण्डा, महामंत्री गुडूस झा,सहित सभा के अन्य सदस्य,जरमुंडी एसडीपीओ उमेश सिंह,मन्दिर प्रभारी सह नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष ओझा, बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू, सीओ राजकुमार प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी, पण्डित सजंय झा
अन्य पदाधिकारी, पण्डित सजंय झा (पचभैया टोला),आशुतोष झा,कुन्दन झा,कुणाल झा,विवेक पण्डा,सारंग झा सहित अन्य दर्जनों पण्डित, पण्डा सहित सैकड़ों श्रद्धालु भी मौके पर मौजुद रहे। बनारस एवं हरिद्वार के तर्ज पर सम्पन्न बासुकीनाथ शिवगंगा सरोवर में आयोजित महाआरती के समापन के बाद मौके पर मौजुद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया|

Join us on:

Leave a Comment