बासुकीनाथ मन्दिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

SHARE:

शोभाराम पण्डा की रिपोर्ट

माघ महीने के अंतिम सोमवारी को बाबा बासुकीनाथ मन्दिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

बासुकीनाथ (दुमका)

आज माघ शुक्लपक्ष त्रयोदशी तिथि एवं अंतिम सोमवारी के दिन बाबा बासुकीनाथ मन्दिर में पूजा अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठानों को सम्पन्न कराने को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। माघ माध के अंतिम सोमवारी को बाबा मंदिर में बाहर से आये आगन्तुक श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बनती थी। अपने आराध्य देव की एक झलक पाने की लालसा एवं स्पर्श करने को लेकर श्रद्धालुओं में दिन भर अफरातफरी मची रही । श्रद्धालुओं में मन्दिर गर्भगृह में पहले प्रवेश करने को लेकर बलप्रयोग करते देखा गया। जिसे डयूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने रोक कर सभी को कतार में लगाकर बाबा मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कराया । जहां श्रद्धालुओं ने सुलभ तरीके से पूजा अर्चना कर अपने अपने परिजनों के खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। भारी भीड़ के कारण बासुकीनाथ के बाजार स्थित विभिन्न दुकानों में दिन भर खरीददारी को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही । पेड़ा, प्रसादी चूड़ा, सिंदुर, माला बधि,घरेलु उपयोग में आने वाले रोजमर्रा के सामानों की जमकर बिक्री हुई। विभिन्न भोजनालय एवं नाश्ता दुकाने भी श्रद्धालुओं से दिन भर भरा पड़ा रहा। जब मन्दिर में भीड़ हो और जेबकतरे अपना हाथ साफ नहीं करे यह तो जेबकतरों की तौहीन होगी । लेकिन सजग,सावधान पुलिसकर्मियों ने उन्हें धर दबोचा और तीन महिला जेबकतरे मौके पर ही धरा गई। जिनसे पूछताछ जारी है।

Join us on:

Leave a Comment