भगवान पार्थ सारथी और मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का कल होगा आयोजन!

SHARE:

गौतम चटर्जी की रिपोर्ट

बैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कल सोमवार को होगी मंदिर एवं भगवान पार्थ सारथी की प्राण प्रतिष्ठा

इस्लाम धर्मावलंबी नौशाद ने कराया है पार्थ सारथी मंदिर का निर्माण

नौशाद ने मंदिर निर्माण कराकर प्रस्तुत की है सामाजिक सद्भावना एवं भाई चारे की मिशाल

रानीश्वर(दुमका)

पार्थ सारथी मंदिर के जलाभिषेक एवं प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी युद्ध स्तर पर की जा रही है । महेषबाथान के हटिया परिसर में चालीस लाख की लागत से मंदिर निर्माण का कार्य पूर्ण हो गया है।कल सोमवार के अहले सुबह 108 कुमारी कन्याएं मयूराक्षी नदी के महेषबाथान घाट से पवित्र जल उठा कर कलश यात्रा कर यहां मंदिर पंहुच कर जलाभिषेक करेंगी ।साथ ही यहां बैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर एवं भगवान पार्थ सारथी की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी ।यहां मंदिर का निर्माण उप प्रमुख नौशाद शेख ने कराया हैं ।हामिदपुर गांव के नौशाद बिगत तीस सालों से पार्थ सारथी मूर्ति की पूजा कर रहे हैं । इस्लाम धर्मावलंबी नौशाद ने यहां मंदिर का निर्माण कराया हैं ।जिसको लेकर स्थानीय लोगो में खुशी हैं ।संथाल काटा पोखर स्मारक समिति के अध्यक्ष सह बरीय नागरिक श्याम राय ने बताया हैं कि नौशाद ने पार्थ सारथी का मंदिर निर्माण कराकर सामाजिक सद्भावना एवं भाई चारे की मिशाल प्रस्तुत की हैं|श्री राय ने बताया हैं कि प्रखंड क्षेत्र में सामाजिक सद्भावना की नींव मजबूत हैं ।नौशाद ने मंदिर निर्माण कर सभी धर्म को समान तरजी दिया हैं, जो सराहनीय पहल हैं ।

Join us on:

Leave a Comment