ब्यूरो रिपोर्ट
देशभर में कांग्रेस के सदस्यता अभियान के प्रति लोगों का बड़ा रुझान – भवेश चौधरी
प्रत्येक बूथ पर 50 सदस्य बनाना अनिवार्य,डिजिटल सदस्यता अभियान चलाकर भी बना सकते हैं सदस्य
दुमका
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पीआरओ सह डिजिटल सदस्यता अभियान प्रभारी भवेश चौधरी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि कुमार राजा का आज कांग्रेस भवन दुमका में भव्य स्वागत किया गया एवं सदस्यता अभियान संबंधित एक वृहत बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, सभी प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष, डिजिटल सदस्यता अभियान के लिए जिले से मनोनीत प्रखंड वार सदस्यगण, सभी मोर्चा संगठन के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी मुख्य रूप से शामिल हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस के अध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह ने की तथा कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ए पी आर ओ श्री भवेश चौधरी ने कहा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा चलाया जा रहा सदस्यता अभियान अब अंतिम चरण में है।अब तक चलाया गया सदस्यता अभियान संतोषजनक है। उन्होनें कहा कि प्रत्येक बूथ पर 50 सदस्य बनाना अनिवार्य है।कार्यकर्ता डिजिटल सदस्यता अभियान चलाकर भी कांग्रेस के सदस्य बना सकते हैं यह एक आसान प्रक्रिया है इस प्रक्रिया के तहत हम गांव में जाकर अधिक से अधिक सदस्य कम समय में बना सकते हैं। उन्होंने कहा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के बाद चुनावी प्रक्रिया आरंभ होगी| जिसके तहत संगठन में राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर निचले स्तर तक के अध्यक्षों का चयन किया जायेगा। सभी कार्यकर्ता अधिक से अधिक सदस्य बनाए और संगठन के विभिन्न पदों के चुनाव में भाग ले। श्री चौधरी नें कहा कांग्रेस पार्टी देश की सबसे पुरानी और मजबूत पार्टी है| देशभर में कांग्रेस के सदस्यता अभियान के प्रति लोगों का बड़ा रुझान है।
श्री चौधरी के साथ आए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि कुमार राजा ने डिजिटल सदस्यता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने इस कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को मोबाइल के जरिए सदस्य बनाए जाने की विधि बताई एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उठाए गए सवाल को बताते हुए डिजिटल मेंबरसीप की पूरी जानकारी दी।उन्होंने कहा कि डिजिटल अभियान बहुत ही सरल है एवं मात्र 2 स्टेप में हम कांग्रेस के नये सदस्य बना सकते हैं। कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यता प्रभारी महेश राम चंद्रवंशी ने पधारे हुए अतिथियों एवं उपस्थित कांग्रेस जनों का स्वागत करते हुए करते हुए दुमका जिले से झारखंड में सबसे ज्यादा सदस्य बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस सदस्यता अभियान प्रभारी अशोक सिंह, प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ सुशील मरांडी, पिछड़ा प्रकोष्ठ के सचिव अवधेश प्रजापति, हरिमोहन मिश्रा, अरविंद यादव, संजीत सिंह,अलीमाम टिंकू, जुगल किशोर सिंह, ६बि बागची, रोमी इमाम, शाहरोंज सेख, प्रेम शाह, बिट्टू कुमार, सत्यनारायण यादव,बालमुकुंद यादव,योगानंद सरकार, बारिश मुर्मू, श्यामसुंदर भगत, मजीद अंसारी, सुनील किस्कू, प्रभाकर मिश्रा, सागेन मुर्मू ,सीमंत हांसदा, सुबोध मंडल, निधि रानी सोरेन, गरिमा उर्वशी, बोबाय मुर्मू,अशोक यादव, जय कांत यादव, मुकेश यादव भरत कापरी बसंती मुर्मू सत्यनारायण यादव लालू यादव लव कुमार टुडू मला लायक राजा मंडी शहीद सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।




