प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय बिहार
बेगूसराय में मंझौल अनुमंडल के निवासियों को आज बड़ी सौगात मिली है लगभग 20 वर्ष बाद मंझौल अनुमंडल परिसर में ही अवर निबंधन कार्यालय का उद्घाटन आज बेगूसराय के डीएम अरविंद कुमार वर्मा पूर्व सांसद रामजीवन सिंह एवं बिहार सरकार की पूर्व मंत्री मंजू वर्मा ने संयुक्त रूप से किया । अवर निबंधन कार्यालय के उद्घाटन के बाद लोगों में काफी खुशी भी देखी जा रही है । गौरतलब है कि पूर्व में चेरिया बरियारपुर, छौराही सहित कई प्रखंड के लोगों को रजिस्ट्री के लिए बखरी जाना पड़ता था जिसके लिए उन्हें दो जगह बस को चेंज करना पड़ता था इसको लेकर समय भी अधिक लगता था एवं लोगों को परेशानी होती थी ।लेकिन आज अवर निबंधन कार्यालय के मंझौल अनुमंडल में उद्घाटन होने के साथ ही लोगों की अब आम समस्याएं खत्म हो गई हैं । बताया जाता है कि मंझौल अनुमंडल का गठन तीस साल पहले हुआ था लेकिन अब मंझौल अनुमंडल में निबंधन कार्यालय की शुरुआत की गई है इससे यहां के लोगों में काफी खुशी देखी जा रही है।
बाईट- अरविंद कुमार वर्मा डीएम
बाइट- राम जीवन सिंह- पूर्व सांसद
बाइट- मंजू वर्मा – पूर्व मंत्री




