बेगुसराय:- महिला ने दी आत्मदाह की चेतावनी!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय बिहार

बेगूसराय में एक महिला ने भू माफिया पर जमीन को कब्जा करने और 3 सालों से सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगाने के बावजूद समस्या का हल नहीं मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। दरअसल नगर थाना क्षेत्र के सुकन टोला निवासी नीलेश महतो की पत्नी रीना देवी ने डीएम के यहां आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उनके पड़ोसी के द्वारा उनके जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है इसको लेकर वह थाना से लेकर सीओ ऑफिस, एसडीओ ऑफिस, डीएम ऑफिस में 3 साल से चक्कर लगा रहे हैं एसडीओ ऑफिस से पैमाईश का आदेश 2020 में हुआ था लेकिन उसके बावजूद अब तक ना तो कोई कार्रवाई हुई ना ही उनका जमीन वापस हो पाया है थक हार कर रीना देवी ने डीएम ऑफिस में आवेदन देकर 16 फरवरी को आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। रीना देवी ने बताया कि उनके जमीन को उनके पड़ोसियों के द्वारा कब्जा किया गया कुछ जमीन पर घर बनाया गया कुछ जमीन खाली है लेकिन वह जमीन पर कब्जा को लेकर लगातार सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगा रहे हैं एसडीओ ऑफिस से पैमाईश का आदेश भी हुआ लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई अब थक हार कर उनके सामने आत्महत्या के अलावा कोई चारा नहीं है इसलिए अगर 16 फरवरी तक उनके समस्या का निदान नहीं मिला तो वह आत्मदाह कर लेंगे।
बाईट- रीना देवी, पीड़िता
बाईट- रीना के परिजन

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें