:- अमित सिंह की रिपोर्ट
गंगा को स्वक्ष और निर्मल बनाने के लिए प्रधानमंत्री का निर्मल गंगा स्वक्ष गंगा योजना अब धरातल पर नजर आने लगा है।
राष्ट्रीय स्वक्ष गंगा मिशन के तहत बाढ़ के गुलाब बाग में नमामि गंगा परियोजना के तहत बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) ने अब काम करना शुरू कर दिया है। वुडको के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि बाढ़ में दो जगहों पर पंपिंग सेट लगाई गई है।दयाचक और खानसहेब घाट पर जहां से सभी वार्डो की नालियों से पानी को इस प्लांट में भेजा जाता है, और फिर सफाई कर पानी को गंगा में छोड़ा जाता है।
परियोजना पर काम कर रही कंपनी तोशिबा के प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि स्टोर किए गए गंदे पानी को एसबीआर टेक्निक द्वारा डिस युजर के सहारे बैक्टीरिया मार कर चार घंटे तक प्रोसेसिंग के बाद स्वक्ष पानी को गंगा में भेजा जाता है।
यानी अब बाढ़ के लोगो को शुद्ध
और निर्मल गंगा का दर्शन करने को मिल सकेगा।
बाइट:- अभियंता (तोशिबा)




